हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

बेमेतरा में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बेमेतरा पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देश पर पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत सिर्फ एक दिन में 19 वाहन चालकों का चालान काटा गया और 8 हजार 200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के दौरान तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, दस्तावेज साथ न रखना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।
बेमेतरा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, नाबालिगों को वाहन देने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
याद रखिए… कुछ मिनट की लापरवाही आपकी जान भी ले सकती है और भारी जुर्माना भी लगवा सकती है। इसलिए हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, मोबाइल से दूरी रखें और सुरक्षित सफर करें।
