हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित निगम कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने खुद के परेशान होने की बात लिखी है।
पुलिस के अनुसार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो अमर सिंह का शव लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने फांसी लगाने से पहले अपनी कलाई भी काटी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
हाल ही में हुआ था तबादला
अमर सिंह चौहान नगर निगम बिलासपुर में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक हाल ही में उनका तबादला जगदलपुर के लिए किया गया था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या स्थानांतरण, निजी जीवन या किसी अन्य कारण से वह मानसिक तनाव में थे।
सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि सुसाइड नोट को जब्त कर उसकी लिखावट का सत्यापन कराया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।