देवेंद्र के पैनल को बाबा महंत का समर्थन – शैलेन्द्र बंजारे होंगे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैंडिडेट


भिलाई, दुर्ग/ महीनों के चल रही तैयारी के बाद आखिरकार देवेंद्र गुट की ओर से शैलेन्द्र बंजारे का नाम पर प्रदेश अध्यक्ष कैंडिडेट के तौर पर मुहर लग गई है। कल नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था वहीं सूत्रों के अनुसार देवेंद्र इस संगठन चुनाव में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का समर्थन जुटाने में सफल हुए।
वहीं अभी तक भूपेश बघेल के गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष से सस्पेंस में पर्दा नहीं उठाया है।

सतनामी समाज के प्रत्याशी उतारने देवेंद्र की सोशल इंजीनियरिंग को विश्लेषक दूरदृष्टि के तौर पर ले रहे हैं। पिछले घटनाक्रम को देखें तो यादवों के बाद देवेंद्र ने सतनामी समाज के बीच भी प्रदेशभर में अपनी पकड़ मजबूत की है वहीं ऐसे समय में शैलेन्द्र के नाम को आगे कर उन्होंने प्रदेश में नई राजनैतिक समीकरण पैदा करने की कोशिश की है।

महंत बाबा के समर्थन के बाद मजबूत हुआ पैनल

प्रदेश युवा कांग्रेस के पिछले चुनाव में भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ने साथ चुनाव लड़ा था जिसमें आकाश शर्मा बड़े अंतर से चुनाव जीतकर प्रदेश अध्यक्ष बने थे। इस चुनाव में इन दो धड़ों के अलग होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुट को इस चुनाव में मजबूत माना जा रहा था। वहीं प्रदेशभर के युवाओं के बीच देवेंद्र का बढ़ता क्रेज इस ओर इशारा कर रहा था कि यह चुनाव किसी के लिए इतना आसान नहीं होने जा रहा। इसी बीच वरिष्ठों के आशीर्वाद का संतुलन बनाने देवेंद्र ने चरणदास महंत और टी.एस. सिंहदेव को अपने साथ लाया और चुनावी समीकरण में नई लकीर खींची।

रेफरल की दौड़ में भी शैलेन्द्र सबसे आगे
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने प्रत्याशी को 65 ब्लॉक अध्यक्ष और 15 जिला अध्यक्ष या महासचिव का रेफरल होना आवश्यक है। नॉमिनेशन के दौरान इन पदों पर चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट द्वारा रेफरल के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष को नॉमिनेट किया जाता है जोकि प्रस्तावक के तौर पर होता है इसमें 317 रैफरल्स के साथ शैलेन्द्र सबसे आगे हैं वहीं इनके आस पास देखें तो प्रशांत बोकडे 224 रैफरल्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जिसके बाद क्रमशः अन्य दावेदार सोनू शर्मा, विनय शील, लोकेश वशिष्ठ और हनी बग्गा हैं।

कौन हैं शैलेन्द्र बंजारे

शैलेन्द्र बंजारे वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है और बलौदाबाजार से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से देवेंद्र यादव के साथ यूथ पॉलिटिक्स में जुड़े हुए थे, इस चुनाव में देवेंद्र की ओर से निखिलकांत साहू, भावेश शुक्ला, अनिमेष सिंह सहित कई दावेदार थे जिनमें सर्वसम्मति से शैलेन्द्र के नाम पर मुहर लगी।