हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ को अंगदान और देहदान में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई ने पहल की है। संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू भईया के मार्गदर्शन में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
जन-आंदोलन बनाने का आग्रह
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 16 बिंदुओं का विस्तृत सुझाव-पत्र सौंपा और पूरे प्रदेश में अंगदान एवं देहदान को जन-आंदोलन के रूप में चलाने का आग्रह किया। संस्था ने मांग की कि अंगदान करने वाले दाताओं को मरणोपरांत राजकीय सम्मान प्रदान किया जाए, ताकि समाज में अंगदान के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़े।
‘हजारों को मिलेगा नया जीवन’
संस्था का कहना है कि यदि शासन, चिकित्सा संस्थान, सामाजिक संगठन और आमजन मिलकर काम करें तो छत्तीसगढ़ हजारों लोगों को नया जीवन देने में सफल होगा। साथ ही अंगदान और देहदान के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य भी बन सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विषय को गंभीरता से सुनने के बाद सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। सर्वधर्म सेवा संस्था ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।