राजा भानपुरी में अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सरपंच प्रभा दास वैष्णव पद पर बरकरार


तीन-चौथाई बहुमत न मिलने से प्रस्ताव विफल, पक्ष में 7 और विपक्ष में 9 वोट पड़े

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत राजा भानपुरी में सरपंच प्रभा दास वैष्णव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। इसके साथ ही वे सरपंच पद पर बनी रहेंगी।

अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर लाया गया था प्रस्ताव
2 जून को उपसरपंच एवं भाजपा नेता कृष्णकुमार साहू तथा गुणीत साहू ने सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इससे पहले उपसरपंच ने अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। सरपंच ने गांव के सभी अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। इसके बाद उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया गया।

10 जून को हुआ मतदान
एसडीएम कार्यालय में दिए आवेदन के आधार पर 10 जून को तहसीलदार की उपस्थिति में मतदान कराया गया। मतदान में सरपंच के पक्ष में 7 और विपक्ष में 9 वोट पड़े। किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पद से हटाने के लिए आवश्यक तीन-चौथाई बहुमत नहीं मिल सका। इस कारण अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया।

योगेन्द्र दास वैष्णव ने रणनीति को दिया श्रेय
जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव ने इस जीत का श्रेय अपनी रणनीति और संगठनात्मक नेतृत्व को दिया। मतदान के दौरान प्राधिकृत अधिकारी, पंचायत सचिव, पुलिस प्रशासन, पंचगण और ग्रामीणजन मौजूद रहे।