मोदी की नीति से देश में महंगाई बढ़ रही हैं : कमलजीत सिंह पिंटू


राजनंदगांवदेश में मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज महंगाई से आम जनता त्रस्त है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रवक्ता कमलजीत पिंटू ने मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर तीखी आलोचना करते हुये कहा कि ये सरकार आम जनता के जेब मे डाका डाल रही है। सरकार की नीति जनता को राहत देने के बजाय आम जनता पर अधिक से अधिक महंगाई का बोझ डाल रही है।

पिंटू ने देश मे बढ़ती महंगाई के कारणों का विस्तार से जिक्र करते हुये कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे कच्चे तेल कि कीमत सब से कम थीं तब केंद्र कि मोदी सरकार ने तेल कंपनियों का मुनाफा सुनिचित करने के लिये एवं सरकार के राजस्व आमदनी को बढ़ाने के लिये पेट्रोल पर 50% एवं डीजल मे 55%उत्पाद शुल्क लगा कर पेट्रोलिय पदार्थों की कीमतों मे बेतहाशा वृद्धि कर दिया था, अब लोगो के आँखों में धूल झोकने के लिये उत्पाद शुल्क मे मामूली कमी कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है जब कि जमीनी हकीकत पर उपभोक्ता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

पिंटू ने ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुऐ कहा कि जो सरकार यह प्रचार करते हुये नहीं थकती थीं कि, हवाई चप्पल पहनने वाले आम इंसान भी हवाई सफर करंगे, जब कि वास्तविकता यही है कि हवाई चप्पल पहनने वाले, अब महंगाई के कारण उन गरीब लोग नंगे पांव चलने को विवश है। उन्होंने कहा कि मोदी कि अमीर परस्त नीतियों के करण ही आज आम उपभोक्ताओं को विमान ईंधन (पेट्रोल) कि कीमत से अधिक कीमत पर पेट्रोल खरीदने के लिये विवश हो रहे है ।

पिंटू ने रसोई गैस कि कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुऐ कहा कि जिस सरकार कि महत्वकाक्षी उज्जवला योजना मे गरीबो को सस्ते दरो मे रसोई गैस उपलब्ध करना था आज वही लगभग 50त्नगरीब लोग रसोई गैस नहीं ले पा रहे है। जिस तरीके से रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी कि राशि भी गैस सिलेंडर कि खरीदी के समय ली जाती उससे गरीब परिवारों पर अतरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है और वो सब्सिडी कि राशि लम्बे समय के बाद वापस कि जाती है जो सरासर गरीब परिवारों के सांथ आर्थिक शोषण किया जाता है।