हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। तलवारबाजी में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली कु. मोनिका साहू को शहीद राजीव पांडेय अलंकरण मिलने पर विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मानित किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदखुरी में आयोजित समारोह में विधायक ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।
विधायक ने कहा कि मोनिका ने अपनी मेहनत से दुर्ग ग्रामीण सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है। सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दे रही है।
कार्यक्रम में प्राचार्य शिखा मिश्रा, शाला विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, खेमलाल चंद्राकर सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।