भाजपा मरोदा-पुरैना और रिसाली मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न


रिसाली/दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आशीर्वाद भवन, रिसाली मैत्री कुंज में हुई।

बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने मार्गदर्शन दिया। वृहद तीज महोत्सव 2026 की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जबकि जिला अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता को सराहनीय बताया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, राजीव पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, संस्कृति वर्मा, शैलेन्द्र साहू, राजू जंघेल, अनुपम साहू सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।