हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग द्वारा 1 सितंबर को ‘सेव अ लाइफ’ पहल के तहत मासिक हैंड्स-ओनली सीपीसीआर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार और डॉ. संबिता पंडा के मार्गदर्शन में डॉ. तनुजा आनंद एवं डॉ. प्रिया पंकज ने टीम के साथ संचालित किया।

कार्यशाला में एक प्रतिभागी ने बताया कि कैसे सीपीसीआर प्रशिक्षण से उन्होंने कार्यस्थल पर सहकर्मी को हृदयाघात आने पर जीवन बचाया। इस अनुभव ने सभी को प्रेरित किया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने मैनिकिन पर चेस्ट कंप्रेशन का अभ्यास किया और विशेषज्ञों ने आपातकालीन हृदय देखभाल से जुड़े सवालों के जवाब दिए।