राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत


रायपुर। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, जनप्रतिनिधि अशोक बजाज, मुख्य सचिव विकासशील और डीजीपी अरुण देव गौतम ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।