हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई।। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।। मंत्री लक्ष्मी राजवाडे ने आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने, बच्चों की नियमित एवं सही ग्रोथ मॉनिटरिंग करने तथा पोषण संबंधी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।।
मंत्री ने पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा।। उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा लंबित हितग्राहियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं एवं गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।।
‘आंगन मिलन सेवा’ और ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान में जनभागीदारी पर जोर
केबिनेट मंत्री राजवाड़े ने खैरागढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों से जुड़कर आगामी गतिविधियों की जानकारी ली।। उन्होंने शुक्रवार 25 सितंबर को ‘आंगन मिलन सेवा चौपाल एवं हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पोषण एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी, ‘मेरी पोषण थाली’ एवं व्यंजन विधि प्रदर्शनी तथा बच्चों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, हितग्राही माताओं, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा।। उन्होंने गतिविधियों का नियमित प्रचार-प्रसार, फोटो-वीडियो अभिलेखीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने तथा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।। सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।। 8 अक्टूबर को ‘आंगन मिलन सेवा सम्मान एवं सुपोषित महतारी सम्मान’ आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा हितग्राहियों के अनुभव साझा कराने के निर्देश दिए।। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति भुनेश्वरी देवांगन, जालबांधा सरपंच संतोषी जयराम वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खुटेल, परियोजना अधिकारी छुईखदान सुनील बंजारे, परियोजना अधिकारी खैरागढ़ रंजना श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, पर्यवेक्षक उपस्थित थे।।