हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

बेमेतरा। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच जहां आमजन मानसून की बेरुखी से परेशान हैं, वहीं मदिरा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही मांग और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा स्थित प्रीमियम वाइन शॉप में दो नए डीप फ्रीजर स्थापित कराए हैं। इससे अब ग्राहकों को पर्याप्त मात्रा में ठंडी बियर उपलब्ध हो सकेगी और पहले की तरह ठंडी बियर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में प्रीमियम वाइन शॉप पर ठंडी बियर की मांग में लगातार वृद्धि हो रही थी।

सीमित फ्रीजर क्षमता के कारण सभी ब्रांड की बियर को एक साथ ठंडा रखना संभव नहीं हो पा रहा था। इस वजह से कई बार ग्राहकों को सामान्य तापमान वाली बियर खरीदनी पड़ती थी, जिससे वे असंतुष्ट थे। इस संबंध में विभाग को लगातार शिकायतें और मांग प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने प्रीमियम वाइन शॉप में तीन अतिरिक्त फ्रीजर उपलब्ध कराए हैं। नए फ्रीजर शुरू होने के बाद अब पहले की तुलना में अधिक मात्रा में बियर को ठंडा रखा जा सकेगा, जिससे ग्राहकों को उनकी पसंद की ठंडी बियर आसानी से उपलब्ध होगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में ठंडी बियर की मांग को देखते हुए फ्रीजर की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं, प्रीमियम वाइन शॉप पर पहुंचे कई ग्राहकों ने भी इस व्यवस्था का स्वागत किया। उनका कहना है कि पहले पर्याप्त फ्रीजर नहीं होने के कारण कई बार ठंडी बियर उपलब्ध नहीं हो पाती थी, लेकिन अब नई व्यवस्था से काफी राहत मिलेगी। हालांकि, जिले में एक ओर लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं और किसान मानसून की राह देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग द्वारा की गई इस व्यवस्था ने मदिरा प्रेमियों को गर्मी के बीच कुछ राहत जरूर पहुंचाई है।