सिरसा ग्राम पंचायत में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक


दुर्ग। परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत सिरसा में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जामुलकर एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के मार्गदर्शन में परियोजना स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने किया। अन्य विशेष अतिथि जनपद सदस्य रजनी साहू ग्राम पंचायत सरपंच भुनेश्वरी कुर्रे पोषण आहार विशेषज्ञ डॉ निशा शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी कुंभकार वेद प्रकाश साहू अर्जुन पटेल हरीओमभोले कुंभकार,पंच संतोष साहू आईसीपीएस की टीम से चंद्रप्रकाश पटेल लोक मणि साहू सीता कन्नौजे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया,अतिथि गण का स्वागत शॉल श्रीफल से किया गया। परियोजना अधिकारी उषा झा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ 9 अप्रैल से शुरू किया गया है जो 23 अप्रैल तक चलेगा इसे दुर्ग ग्रामीण परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग थीम अनुसार केंद्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन करके प्रतिदिन की एंट्री पोषण पखवाड़ा के साइट में की जा रही है।

जनपद अध्यक्ष ने इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से पोषण व स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करने के लिए विभाग की सराहना की।डॉ निशा शर्मा ने कुपोषण के कारण को बताते हुए माताओं को पोषण स्तर का ध्यान रखने और बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया। आईसीपीएस की टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट बाल विवाह मुक्त अभियान दहेज प्रताड़ना घरेलू हिंसा अधिनियम मिशन वात्सल्य की विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यवेक्षक शशि रैदास गीतांजलि भैसारे तृप्ति शर्मा चंद्रकला वर्मा तथा 6 कार्यकर्ताओं एंव 4 सहायिका को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कुर्सी दौड में प्रथम शारदा मंडारे,द्वितीय संतोषी निषाद तृतीय सुनीता साहू रहीं मटका फोड़ में प्रथम अलका यादव द्वितीय जनता बंछोर रहीं।व्यंजन प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभीप्रतिभागियों को मैडल से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में चार महिलाओं का गोद भराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।कार्यक्रम में जेवरा ननकट्टी नगपुरा की कार्यकर्ता सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला उपस्थित रहे।