पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से एक माह का विशेष आयोजन :नीलू शर्मा


(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा में उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के व्दारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश, छत्तीसगढ़ प्रदेश और खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई जिले में एक माह का विशेष सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा।। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 07 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री) के रूप में अपनी जनसेवा के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर रहे हैं।। नीलू शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ जनसेवा और समर्पण का यह सफर आज 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण का आधार बन चुका है।। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के बेदाग कार्यकाल, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत बनाना है।।

अभियान के 12 प्रमुख कार्यक्रम: सेवा दिवस व रक्तदान शिविर (17 सितंबर): विशाल रक्तदान शिविरों के साथ अभियान का शुभारंभ होगा।।आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर, सायं 7:00 बजे): योजनाओं के लाभार्थियों एवं नागरिकों द्वारा दीप जलाए जाएंगे।।मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिताएं (17 सितंबर से 7 अक्टूबर): विद्यार्थियों के लिए चित्रकारी व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।। स्वच्छता अभियान (2 अक्टूबर): महात्मा गांधी जयंती पर जिलेभर में व्यापक श्रमदान किया जाएगा।।नमो सेवा – अनकही कहानियां: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विकास नीतियों का प्रचार-प्रसार होगा।।आंगन मिलन सेवा: आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण व महिला कल्याण पर संवाद आयोजित होंगे।।

सेवा ज्योति कलश यात्रा (7 अक्टूबर): बाइक रैली व पैदल यात्रा से सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।।वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा: युवाओं द्वारा अंतरराज्यीय सेवा यात्रा और चौपाल का आयोजन होगा।। सेवा: मेरा योगदान: नागरिकों से 25 विषयों पर 25 मिनट श्रमदान की अपील की जाएगी।‌।सेवा सेतु अभियान: ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य जांच और जनकल्याणकारी शिविर लगेंगे।।सेवा के रंग, राष्ट्र के संग (ह्यूमन रंगोली): सार्वजनिक स्थानों पर मानवीय श्रृंखला और रंगोली बनेगी।।सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज व सुशासन संवाद: युवाओं व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से अपील की है,कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करें।।