हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : वनाँचल ग्राम पंचायत देवरी मे प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों को नव निर्मित आवासो का शुक्रवार 11 सितंबर को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया ।। इस अवसर पर हितग्राहियों के साथ ग्राम की सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक पंच गणों ने विधिवत पूजा अर्चना कर नवनिर्मित पक्के आवास मे प्रवेश किया।। सरपंच गंगोत्री वर्मा ने कहा कि आवास योजना ग्रामीण परिवारों के पक्का घर के सपने को साकार करने कि दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम हैं।।

ग्राम पंचायत देवरी की सचिव शुश्री नाज़नीन नियाज़ी ने बताया कि केंद्र सरकार हों या राज्य सरकार, शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का ग्राम स्तर पर क्रियान्वयन एवं हितग्राहीयों से सम्बंधित कार्य हमारा मूल उदेश्य एवं प्राथमिकता मे हैं, आवास हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के लिए शासन का एवं योजना का लाभ दिलाने वाले ग्राम पंचायत का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर ग्राम की सरपंच गंगोत्री वर्मा, उप सरपंच विनोद वर्मा, सचिव नाज़नीन नियाज़ी, रोजगार सहायक रामसुख कंवर, पंच तेजराम वर्मा, हरलाल केलकर पंचायत के जनप्रतिनिधि गण एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।।

इन सब हितग्राहियों को मिला नवनिर्मित आवास
सुरेश यादव, तोमन वर्मा, मनबहल खैरे, दौव्वा साहू, तीज लाल ध्रुवे, अवध वर्मा बली राम कंवर, अर्जुन वर्मा,सहस राम यादव, उदय राम वर्म, राजेश बंजारे, फगुवा राम, अवध राम सिन्हा सहित 13 लोग को मिला आवास।।इन सभी हितग्राहियों ने शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।।