भीषण गर्मी में गौवंश के लिए HMGM ने शुरू किया नांद वितरण अभियान..


रामनगर बघवा मंदिर चौक से हुई शुरुआत, पूरे गर्मी जारी रहेगी सेवा

भिलाई: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए HMGM जन सेवा समिति मोदी ग्रुप ने गौ सेवा महा सेवा अभियान शुरू किया है। समिति के अध्यक्ष लोकेश पांडेय के नेतृत्व में रविवार को वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 15, रामनगर बघवा मंदिर चौक से भारत माता की जय के जयकारों के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ।

अभियान के तहत वार्ड में घूमकर सड़कों पर आवारा घूमने वाले गौवंश को राहत देने के लिए नांद का वितरण किया जा रहा है। इससे गर्मी के मौसम में गौवंश को पानी और भोजन की व्यवस्था मिल सकेगी। समिति ने बताया कि यह सेवा कार्य पूरे गर्मी के मौसम तक लगातार जारी रहेगा। जरूरतमंद स्थानों पर नांद रखकर गौवंश की सेवा की जाएगी।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक भाजपा पवन निषाद, गौ सेविका भारती, राजेश कुमार, मुकेश, प्रवीण सिंह, अनुप पांडेय, अश्विन, दीपक शर्मा, सुजीत शाह, मोहित आंबाडे, कुणाल अगासे, अक्षय और टी. एलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सदस्यों ने गौ सेवा को मानव सेवा बताते हुए समाज से भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की।