हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

00 43 साल पुरानी बैल दौड़ में अमलीडीहखुर्द के ईमरान खान की जोड़ी रही अव्वल, मैत्री फुटबॉल मैच में खैरागढ़ ने फुटबॉल में डोंगरगढ़ को 2-0 से हराया,
00 43 सालों से चली आ रही, नगर पोला उत्सव समिति एवं न्यू दंतेश्वरी स्पोटींग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राजा फतेह सिंह खेल मैदान में पोला महोत्सव का पर्व,
00 हजारों की संख्या में पहुंचे शहर सहित क्षेत्रवासी,राजा फतेह सिंह खेल मैदान में पोला पर्व पर बैल दौड देखने उमड़ा जनसैलाब,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : संगीत नगरी का ऐतिहासिक पोला महोत्सव, खैरागढ़ के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में गुरुवार को परंपरा, खेल और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला।। नगर पोला उत्सव समिति एवं न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 43 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया।।
बारिश के व्यवधान के बावजूद प्रतियोगिता देखने के लिए खैरागढ़ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों और पूरे केसीजी जिले से हजारों लोग राजा फतेह सिंह खेल मैदान में पहुंचे
पोला महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने की।। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता,जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रामाधार रजक, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, पार्षद विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक, देवीन कोठले, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह, नंद चंद्राकर, डोरेलाल साहू,शहर भाजयुमो शहर अनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।।

फुुटबॉल मुकाबले में न्यूज दंतेश्वरी स्पोटींग क्लब खैरागढ़ की शानदार जीत
बैल दौड़ प्रतियोगिता से पहले न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब खैरागढ़ और एनएफसी डोंगरगढ़ के बीच मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया।। मुकाबले में खैरागढ़ की टीम ने डोंगरगढ़ को 2-0 से शिकस्त दी।। शिवांश बहादुर सिंह और शशांक श्रीवास्तव ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिलाई।।
पोला पर्व पर 48 बैल जोड़ियों ने लिया हिस्सा
फुटबॉल मुकाबले के बाद ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में बैल दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई।। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गिरीजा नंद चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य घम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता, जिला भाजपा उपाध्यक्ष निलिमा गोस्वामी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह”बोनी”, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह बघेल,शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनिश सिंह “दादू” सहित सभी अतिथियो ने बैल जोडीयो की पूजा अर्चना की ,वही प्रत्येक बैल दौड़ाने वाले व्यक्तियों को हिंगलाज ट्रेडिंग के संचालक निरज खत्री की ओर से टी-शर्ट प्रदान किया गया।।
उसके बाद केसीजी जिले के उप पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडी ने हरी झंडी दिखाकर बैल दौड की शुरुआत की।। जिसमें छुईखदान, राजनांदगांव जिले के घुमका सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 48 बैल जोड़ियों ने हिस्सा लिया।। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमलीडीहखुर्द के ईमरान खान की बैल जोड़ी ने हासिल किया।। उन्हें 11 हजार रुपए नगद और कृषि सामग्री प्रदान की गई।। दूसरा3 स्थान मुस्का के श्याम साहू की बैल जोड़ी ने प्राप्त किया, जिन्हें 7 हजार रुपए नगद एवं कृषि सामग्री दी गई।। तीसरे स्थान पर अमलीडीहखुर्द के बिट्टू खान की बैल जोड़ी रही, जिन्हें 5 हजार रुपए नगद एवं कृषि सामग्री प्रदान की गई।।

वही बैल दौड प्रतियोगिता में बैल सजावट के लिए धरमपुरा के राजू सिन्हा को सम्मानित किया गया उन्हें 3100 रूपए नगद और कृषि उपकरण प्रदान किया गया।। स्वस्थ बैल जोड़ी का पुरस्कार स्व. अमरजीत सिंह की स्मृति में उनके पुत्र अर्पित सिंह द्वारा पिपरिया के छोटा खान की बैल जोड़ी को दिया गया। दोनों श्रेणियों में 3,100-3,100 रुपए का पुरस्कार सहित कृषि उपकरण प्रदान किया गया।।
सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया
समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता डॉ. यशेश ठाकुर की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी बैल जोड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगद राशि प्रदान किया गया।। कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, महामंत्री शहर कांग्रेस यतेन्द्र जीत सिंह, सूर्यकांत यादव, कोमल वर्मा,गिरीश सारथी उपस्थित थे।।
विक्रांत सिंह ने आयोजन को बताया ऐतिहासिक पल
ऐतिहासिक पोला महोत्सव के मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने 43 वर्षों से चली आ रही परंपरा को बनाए रखने के लिए नगर पोला उत्सव समिति एवं न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब का आभार जताया।। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ का पोला और बैल दौड़ प्रतियोगिता वर्षभर के सबसे बड़े और ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें हर साल हजारों की संख्या में लोग देखने पहुंचते हैं।।उन्होंने आयोजन समिति को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने की बात कही।।
नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने भी आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक और मशीनी कृषि के दौर में भी इतनी बड़ी संख्या में बैल जोड़ियों का प्रतियोगिता में शामिल होना सराहनीय है।।

पुलिस विभाग और आयोजन समिति का रहा विशेष योगदान
ऐतिहासिक पोला महोत्सव में हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से केसीजी जिले के पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा के निर्देशानुसार उपपुलिस अधिक्षक रूपेश डांडी ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।। चप्पे चप्पे पर रही पुलिस जिसमें डीएसपी चंद्रा, एसडीओपी आशारानी,टीआई अनिल शर्मा,एस आई मिंज,बनाफर, बिल्किस मैम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।।
स्व. डॉ महेश मिश्रा के परीवार का किया सम्मान
नगर पोला उत्सव समिति को पोला पर्व पर अपना हमेशा सहयोग प्रदान करने वाले स्व. डॉ महेश मिश्रा के परीवार एवं जर्मनी से पहुंचे उनके बेटी दामाद का सम्मान किया गया।। डॉ महेश मिश्रा का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था।।
बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ राजा फतेह सिंह खेल मैदान में देर तक लोगों की भीड़ बनी रही।। आयोजन की सफलता में समिति अध्यक्ष सुशीलकांत पांडे, सचिव प्रबल खत्री, कन्हैया पटेल, जमीर कुरैशी, सुभाष चावड़ा, अभिलेख सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम ठाकुर, अभिलेख सिंह,शिवांश बहादुर सिंह, सुभाष चावड़ा, हर्षदीप सिंह, अखिल सिंह नीरज खत्री, सचिन पटेल , राहुल सिंह,अमन यादव, सितांशु गुप्ता, आकाश चौहान सहित पूरी आयोजन टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।।
