हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में 101 वारंट तामील कर आरोपियों को जेल भेजा।
29 अगस्त को ACCU और जिले के सभी थानों की टीमों ने समन्वित कार्रवाई की। मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनआई एक्ट सहित विभिन्न अपराधों से जुड़े वारंटियों को उनके ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया।

थाना-वार कार्रवाई: दुर्ग-23, छावनी-15, मोहन नगर-10, खुर्सीपार-9, भिलाई भट्टी-6, पुरानी भिलाई-6, नेवई-6, पद्मनाभपुर-4, सुपेला-4, उतई-4, कुम्हारी-3, भिलाई नगर-3, जामुल-3, नंदिनी नगर-2, वैशाली नगर-1।
पुलिस ने अपील की है कि न्यायालयीन वारंट से बचने का प्रयास न करें और जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें।