हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाईनगर/ शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर पेयजल, सफाई, यातायात और राजस्व तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
पीएम आवास और विकास कार्यों की समय-सीमा तय
आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए उपलब्ध निधि का उपयोग मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि के लिए किया जाए। विकास शुल्क से होने वाले निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
शहर में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।

ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण
निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को निराकरण के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
राजस्व, डॉग हाउस और फूड जोन पर फोकस
बैठक में दुकानों एवं भवनों के किराया निर्धारण की भी समीक्षा हुई। आयुक्त ने नियमानुसार किराया तय कर निगम की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। कुरूद स्थित डॉग हाउस को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने और वहां साफ-सफाई व संसाधनों की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
चंद्रा-मौर्या के सामने प्रस्तावित हाइजेनिक फूड जोन के निर्माण और आवंटन की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। नगरोत्थान योजना के तहत समग्र शिक्षा एवं स्वामी आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

यातायात और अन्य व्यवस्थाएं
प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट फ्री कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात सुगम हो और मार्गों पर दबाव कम हो। मतदान केन्द्रों में आवश्यक संधारण कार्य कर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। गौशाला के संचालन में साफ-सफाई और रखरखाव में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए।
निगम वाहनों में ईंधन खपत कम करने और संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि अनावश्यक खर्च नियंत्रित हो।
बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, डी के कोसरिया, अधीक्षण अभियंता वेशराम सिन्हा, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने सभी को आपसी समन्वय से तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
