राज्य स्थापना दिवस पर भिलाई को बड़ी सौगात: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल के प्रयासों से मिली बड़ी राहत


रिटेंशन धारियों और थर्ड पार्टी दोनों को ₹6 प्रति वर्गफीट की दर से मिलेगा लाभ, जल्द जारी होगा आधिकारिक आदेश

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भिलाईवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की रिटेंशन स्कीम को लेकर असमंजस और विसंगतियों का सामना कर रहे परिवारों के हित में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं सांसद विजय बघेल के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा रिटेंशन स्कीम के तहत लागू किए गए पूर्व के नियमों को वापस लेते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी गई है।

इस निर्णय के तहत अब रिटेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले मूल आवंटियों के साथ-साथ थर्ड पार्टी दोनों को ही ₹6 प्रति वर्गफीट की दर से लाभ प्रदान किया जाएगा। शासन और प्रबंधन के स्तर पर सहमति बन चुकी है और इस संबंध में औपचारिक आदेश जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।जनभावनाओं को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पूरे मामले को गंभीरता से उठाया।