नगर निगम भिलाई की नई आयुक्त सुरुचि सिंह से ठेकेदार संघ की सौजन्य भेंट


गुणवत्ता पर जोर, लंबित भुगतान समय पर करने का आश्वासन

भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई में आयुक्त राजीव कुमार पांडे के स्थानांतरण के बाद नवपदस्थ आयुक्त सुरुचि सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज नगर पालिक निगम भिलाई के ठेकेदार संघ ने आयुक्त महोदया से सौजन्य मुलाकात की।

भेंट के दौरान आयुक्त सुरुचि सिंह ने सभी ठेकेदारों को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने ठेकेदारों की प्रमुख मांगों पर भी सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने लंबित भुगतानों और आगामी विकास कार्यों के भुगतान समय पर करने का आश्वासन दिया, ताकि विकास कार्यों की गति बनी रहे।

इस अवसर पर ठेकेदार संघ द्वारा मांग रखी गई कि जोन स्तर पर 20 लाख रुपए तक की फाइलों का अनुमोदन पावर जोन आयुक्त को दिया जाए, जिससे छोटे कार्यों के भुगतान और स्वीकृति में तेजी आएगी।

इस सौजन्य भेंट में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रमोद पांडे, राजेंद्र पाटनी, सोनू पांडे, सुनील सोनी, राहुल भटगारे, संदीप सिंह, जय तिवारी, प्रहलाद शाह, अमरेंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, ए.के. नायक सहित ठेकेदार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण।

ठेकेदार संघ ने नवपदस्थ आयुक्त सुरुचि सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और निगम के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।