भिलाई-3: भाजयुमो की बैठक, ‘एक बूथ–10 यूथ’ अभियान पर बनी रणनीति


नगरीय निकाय चुनाव से पहले बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की टोली गठित करने का निर्णय

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई-3 मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के सभी 22 वार्डों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में 10-10 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की टोली गठित की जाएगी। यह टोलियां आगे चलकर शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूत टीम तैयार करेंगी।

बैठक में ‘एक बूथ–10 यूथ’ अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया गया, ताकि चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और समर्पित युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार हो सके। इस पर विशेष जोर दिया गया कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ बनकर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाए।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा भाजपा की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा ने विश्वास जताया कि मजबूत बूथ संगठन के दम पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

बैठक में उपस्थित रहे: भाजपा मंडल महामंत्री समीर अग्रवाल, शुभम चिंचुलकर, सौरभ चटर्जी, तुषांत वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, भूपेश द्विवेदी, संदीप पाली, गीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, नीतीश राय, यशवंत सिंह, निशांत जोशी, शिवा सोना, बैसाखु यादव, संजू मानिकपुरी, सतीश साहू।