मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे नकली पनीर चेक पोस्ट बैरीयर पर पकड़ाई :15 क्विंटल प्रतिबंधित एनालॉग पनीर (नकली)नष्ट, जांच रिपोर्ट के बाद क्रेता-विक्रेता पर होगी कार्रवाई


बिल में दोनों फर्मों के नाम दर्ज, लेकिन पनीर पर मालिकाना हक जताने से कर रहे इनकार,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
प्रतिबंध के बावजूद मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचाई जा रही 15 क्विंटल एनालॉग पनीर की खेप जिसे छत्तीसगढ़ की चेक पोस्ट बैरीयर सल्हेवारा में चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की शाम पकडी गई, जिसे शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में नष्ट करा दिया।। गुरुवार की शाम साल्हेवारा चेकपोस्ट पर मध्यप्रदेश भोपाल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रहे डीआई वाहन क्रमांक MP 04 WC 8386 से 50-50 किलो के 30 बॉक्स पनीर जब्त किए गए थे।। जब्त पनीर की कुल मात्रा 15 क्विंटल थी।।

कार्रवाई के दौरान जांच में पनीर के बॉक्स पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित नहीं मिली
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे ने बताया कि पनीर का विधिक नमूना लेकर जांच के लिए उच्च कार्यालय भेजा गया है।। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रायपुर की क्रेता फर्म श्री बालाजी इंटरप्राइजेज और भोपाल की विक्रेता फर्म द माखन डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

बिल में नाम, फिर भी जिम्मेदारी से इनकार
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार दोनों फर्में जब्त पनीर को अपना बताने से इनकार कर रही हैं।। हालांकि, वाहन चालक के पास मिले बिल में विक्रेता के रूप में द माखन डेयरी, भोपाल और क्रेता के रूप में श्री बालाजी इंटरप्राइजेज, रायपुर का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है।। ऐसे में जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों फर्मों की भूमिका की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में अब खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर नजर है।।यह देखना अहम होगा कि प्रतिबंधित पनीर की आपूर्ति के मामले में जिम्मेदार फर्मों पर विभाग कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।।