हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दुखद खबर है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार दोपहर हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। 66fc
बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। करीब 22 दिनों से उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था, इससे पहले रायपुर और दुर्ग में भी इलाज कराया गया था। दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।
दो बार बने अहिवारा से विधायक
कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को हुआ था। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर और बीएड किया था। जनवरी 1972 में सहायक शिक्षक के रूप में सेवा शुरू की और करीब 34 साल तक शिक्षा विभाग में रहे, इसलिए उन्हें ‘गुरुजी’ के नाम से भी जाना जाता था। 9af5
परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई अहिवारा (अजजा) सीट से वे पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे और अहिवारा के पहले विधायक कहलाए। 2023 में 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने दूसरी बार कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 25,263 वोटों से हराकर जीत हासिल की और छठी विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायकों में शामिल हुए। 4d75
उनकी वरिष्ठता को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसका कार्यभार उन्होंने 25 नवंबर 2025 को संभाला था।
शोक की लहर
कोर्सेवाड़ा राजमहंत होने के साथ-साथ राजनीति में भी महंत की तरह शांत, सरल और ज्ञानवान माने जाते थे। उनके निधन से अहिवारा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। सीएम साय ने कहा – “सूचना से स्तब्ध हूं।” भाजपा परिवार ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
पार्थिव शरीर हैदराबाद से गृहग्राम लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।