हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (SSPU) और श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस (SSTC) जुनवानी में वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट SAMVID 2026 का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को होगा। इस बार थीम “Connecting Minds – Creating Future” रखी गई है।
गुरुवार को प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक प्रो. समता गजभिए, सह संयोजक डॉ. श्रुति तिवारी और डॉ. मोनिका श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पिछले साल 15 हजार छात्र शामिल हुए थे, इस साल 20 हजार छात्रों के आने की उम्मीद है।
तीन दिन चलेगा न्यू जनरेशन समिट
SAMVID के साथ ही 23, 24 और 25 अक्टूबर को ‘A New Generation Summit’ भी होगा। इसमें मॉडल यूनाइटेड नेशंस और यूथ पार्लियामेंट का आयोजन होगा। लोकसभा, छत्तीसगढ़ विधानसभा, WHO, इंटरनेशनल प्रेस, ऑल इंडिया इन्फ्लूएंसर मीट, UN जनरल असेंबली और लॉ कमीशन ऑफ इंडिया पर डिबेट होंगी। इससे छात्रों में नेतृत्व, संवाद और तार्किक चिंतन विकसित होगा।

सेलिब्रिटी नाइट में बड़े कलाकार
24 अक्टूबर को मशहूर DJ Amin धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे, वहीं 25 अक्टूबर को रियलिटी शो Hustle फेम Vasu Kainth और आउट स्टेशन बैंड लाइव प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन की सबसे बड़ी आकर्षण होगी।
संस्कृति से तकनीक तक प्रतियोगिताएं
फेस्ट में एकल-समूह नृत्य, गायन, नुक्कड़ नाटक, मोनो एक्टिंग, शॉर्ट फिल्म, रैप बैटल, फैशन शो, हैकाथॉन, टेक एस्केप रूम, ब्लाइंड कोडिंग, बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, कैरम, रंगोली, टोट बैग पेंटिंग, फोटोग्राफी और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी 50 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि SAMVID छात्रों के सर्वांगीण विकास, टीमवर्क और नवाचार को बढ़ावा देने वाला मंच है।