हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की महिला अधिकारियों के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में तीन दिवसीय ‘महिला नेतृत्व उत्कृष्टता’ प्रबंधन विकास कार्यक्रम 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना और रणनीतिक भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। इसका उद्घाटन IIM रायपुर के निदेशक प्रभारी प्रो. संजीव प्रशार और बीएसपी के महाप्रबंधक प्रभारी (HR-L&D) संजीव कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम निदेशक प्रो. ऋतु गुप्ता एवं प्रो. दामिनी हैं।

प्रो. प्रशार ने समावेशी संगठन में महिला नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया, जबकि श्री श्रीवास्तव ने महिला नेताओं की सशक्त श्रृंखला विकसित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में रणनीतिक नेतृत्व, संचार, निर्णय-निर्माण और परिवर्तन प्रबंधन जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
