गढ़वाल समाज ने मनाया सावन मिलन एवं झूला कार्यक्रम


भिलाई/ गढ़वाल समाज मंगल भवन कोहका में अखिल भारतीय गढ़वाल समाज भिलाई मंडल द्वारा सावन मिलन समारोह एवं सावन झूला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सर्व कल्याण समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू शामिल हुए और समाजजनों से भेंट-मुलाकात की। सावन की हरियाली और संस्कृति से सराबोर इस आयोजन में मातृशक्ति द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

छोटू ने कहा कि गढ़वाल समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोता यह आयोजन प्रेरणादायी रहा। उन्होंने महिला समिति और पदाधिकारियों को बधाई दी।