उत्कृष्ट विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित


दुर्ग, 24 अगस्त अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारियों को रविवार को कंट्रोल रूम भिलाई में सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों ने प्रकरणों की विवेचना में साक्ष्य संकलन, तथ्यों के विश्लेषण और विधिक प्रक्रिया के पालन में सराहनीय कार्य किया है। इसी को देखते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

एसएसपी ने कहा कि विवेचना में गुणवत्ता, निष्पक्षता और समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य जारी रखें।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी

  1. निरीक्षक बसंत बघेल – थाना प्रभारी जामगांव (आर)
  2. उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे – थाना प्रभारी कुम्हारी
  3. उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा – थाना पुलगांव
  4. उप निरीक्षक चितराम ठाकुर – थाना सुपेला
  5. उप निरीक्षक सुरेन्द्र नारम – थाना बोरी
  6. उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो – थाना उतई
  7. उप निरीक्षक दरबारी राम तोरम – यातायात
  8. उप निरीक्षक मनीष बाजपेई – थाना पद्मनाभपुर
  9. सहायक उप निरीक्षक सुभाष कोसुर – थाना कुम्हारी
  10. सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू – एसीसीयू दुर्ग
  11. सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप – वैशाली नगर
  12. सहायक उप निरीक्षक शशिकला साहू – वैशाली नगर
  13. सहायक उप निरीक्षक इतवारी राम डहरे – छावनी
  14. सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी – थाना दुर्ग
  15. सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर – खंड दुर्ग
  16. सहायक उप निरीक्षक मीरा वर्मा – प्रभारी रक्षा टीम