सनातन धर्म विरोधी मौलाना जर्जिस को करें देश निकाला


सनातन विरोधी कांग्रेस नेताओं पर हो कार्यवाही
-देवेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष भगवा(भारतीय गण वार्ता )पार्टी छ ग़

रायपुर /दुर्ग – देवेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष भगवा(भारतीय गण वार्ता )पार्टी ने सनातन धर्म विरोधी मौलाना जर्जिस को करें तुरंत देश निकाला करने और सनातन विरोधी कांग्रेस नेताओं पर सख्त कार्यवाही की मांग केंद्र सरकार से की है। ज्ञात हो कि मौलाना जर्जिस कृष्ण भगवान पर अनर्गल बयानबाजी करने के पश्चात् अब त्रिदेव ब्रम्हा विष्णु महेश पर लगातार लाउडस्पीकर में अपशब्दों का प्रयोग झारखण्ड बिहार में विभिन्न स्थानों कर पर रहा है,दलित वाल्मीकि समाज के खिलाफ भी इस तथाकथित मौलाना ने अशोभनीय टिप्पणी की है।

ऐसे पागल सनातन धर्म विरोधियों पर तुरंत कार्यवाही कर कठोर दंड दिया जाये। ऐसे नफरत फैलाने वाला जो खुद को मौलाना कहता है,उसे तुरंत देश निकाला किया जाये। इसी प्रकार सनातन धर्म का अथवा भगवा का अपमान करने वाले कांग्रेस सांसद पप्पू यादव जो संसद भवन में दानपेटी लेकर ड्रामा किया है,उसके उस कृत्य के लिए उसे दण्डित किया जाये। क्या इसी प्रकार अन्य धर्म की नौटंकी करने की इनमें साहस है ? क्यों बार बार सनातन धर्म का ही अपमान किया जा रहा ? इसका मुख्य कारण इन राजनैतिक दलों में सनातनी हिन्दू ही हैं।जो अपने निज स्वार्थ के लिए चुप्पी साधे बैठे है। राजनैतिक दल कोई हो, सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए।

भगवान राम इन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगे, ऐसे लोग स्वतः खत्म हो जायेंगे।देवेश मिश्रा ने कहा कि,अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सनातन धर्म विरोधी है। अब भी क्या कांग्रेस पार्टी में रहकर हमारे सनातनी सदस्य ऐसा अपमान सहते रहेंगे ? कांग्रेस सहित अन्य दलों में शामिल सनातनी सदस्यों की

ऐसी क्या मज़बूरी है जो अपने धर्म विरुद्ध बातें सुनकर भी चुप रह जाते है,धिक्कार है इन पर। भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि बहुत ही शर्म की बात है,कि हिन्दुओं के नाम पर सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा केंद्र व राज्यों में भी सरकार होने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

मिश्रा ने कहा कि किसी भी तरह सनातनी देवी देवताओं, सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हम हमारे दल के सदस्य एक एक पहलू पर नजर रखे हुए है,और सनातन जागृति अभियान जोरों पर है, हमारा यह प्रयास है प्रत्येक सनातनी अपने धर्म का पालन करें, अपने अधिकारों को समझें, तभी छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भगवा लहराएगा।