हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

नई दिल्ली/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य की 3 बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया।
राजनांदगांव में 10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना
CM साय ने राजनांदगांव में प्रस्तावित ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा भूमि और राज्य स्तरीय स्वीकृतियां पूरी हो चुकी हैं। इस परियोजना से किसानों को उर्वरक की बेहतर उपलब्धता के साथ औद्योगिक निवेश और रोजगार को गति मिलेगी।
461 गांवों को स्थायी ग्रिड से जोड़ने की मांग
मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित संवेदनशील क्षेत्रों के 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष सहायता मांगी। वर्तमान में इन गांवों में ऑफ-ग्रिड बिजली है। स्थायी बिजली से शिक्षा, स्वास्थ्य और लघु उद्यमों का विस्तार होगा।
रायपुर/बस्तर में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव
साय ने रायपुर अथवा बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना का अनुरोध किया। उन्होंने कहा बस्तर में औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक चिकित्सा की समृद्ध विरासत है। राष्ट्रीय संस्थान से चिकित्सा, अनुसंधान और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

बस्तर विजन: 5542 गांवों तक पहुंची योजनाएं
CM ने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ के जरिए बस्तर संभाग के 5,542 गांवों के लगभग 39 लाख लोगों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। राशन, आयुष्मान, जनधन, वनाधिकार और पीएम आवास जैसी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर है।
शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 421 बंद स्कूल फिर शुरू किए गए। ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी बनाई जाएगी। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ में 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच हो चुकी है। जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी और गीदम में मेडिकल कॉलेज से सुविधाएं बढ़ रही हैं।
कनेक्टिविटी और विकास
साय ने बताया कि ₹3,513 करोड़ की जगदलपुर-रावघाट रेल लाइन पर काम आगे बढ़ रहा है। जगदलपुर से हवाई सेवा का विस्तार, रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और इंद्रावती पर बैराज से 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। बस्तर दशहरा को वैश्विक पर्यटन ब्रांड बनाने और चित्रकोट-तीरथगढ़ के विकास पर भी काम चल रहा है।
बस्तर ओलंपिक में 4 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी से क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है।
निवेश और सुशासन
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के बाद राज्य को लगभग ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एआई डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, गारमेंट जैसे नए क्षेत्रों में निवेश आ रहा है। नीति आयोग के इंडेक्स में छत्तीसगढ़ को नियामकीय सुगमता में देश में पहला स्थान मिला है।
महिला सशक्तिकरण: 10.42 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी हैं। अब 14 लाख और को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। CM ने 2027 में रायपुर में प्रस्तावित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में PM मोदी को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया।
तकनीक आधारित शासन: ₹500 करोड़ के राज्य एआई मिशन से सुशासन को गति दी जा रही है। सेवा सेतु पोर्टल पर 528 सेवाएं ऑनलाइन और हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है।
बैठक में CM ने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ ‘विकसित भारत’ के अनुरूप ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।