भाजयुमो कैम्प मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए अमित कुमारसंगठन को मजबूत करने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी


भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा कैम्प मंडल की कमान अब अमित कुमार को सौंपी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही के अनुमोदन, जिला प्रभारी रामजी भारती की अनुमति तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और कैम्प मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह की सहमति से अमित कुमार को यह दायित्व दिया गया है।

भाजपा ने अमित कुमार की पिछले 4 वर्षों की सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

नियुक्ति के बाद अमित कुमार ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।