हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई नगर भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए करोड़ो रुपये की स्क्रैप चोरी की घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भिलाई के डीआईजी आईपीएस नगेन्द्र नाथ त्रिपाठी का तबादला दिल्ली मुख्यालय में कर दिया गया है। एनएन त्रिपाठी 2009 बैंच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी है तथा वर्तमान समय में सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति के पर डीआईजी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के स्थान पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बोकारो के पूर्व पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी चंदन कुमार झा की
सीआईएसएफ भिलाई के डीआईजी के पद पर पदस्थापना की गई है
लेकिन सूत्रों का कहना है की हाल ही में झारखंड कैडर से सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर गए बोकारो के पूर्व एसपी चंदन कुमार झा को इस इकाई की कमान बतौर डीआईजी पद पर मिल सकती है।
वहीं, भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत उप कमांडेंट निधि सिंह को भी यहां से स्थानांतरित करते हुए केओपीए कोलकाता इकाई भेजा गया है। जबकि सेल के इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र यूनिट के डीआईजी एल.के. हाकिप का तबादला कोलकाता एयरपोर्ट कर दिया गया है।
उनकी जगह नागपुर एयरपोर्ट में सीनियर कमांडेंट के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार को डीआइजी बनाते हुए इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के सुरक्षा की नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।