हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

एमआईसी सदस्यों के साथ पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, बोले- बिल पास करना आर्थिक अनियमितता
भिलाई: नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को पद से हटाने का प्रस्ताव सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पास होने के बावजूद उनके पद पर बने रहने और ठेकेदारों के बिल पास करने का मामला तूल पकड़ गया है। महापौर नीरज पाल और एमआईसी सदस्यों ने शनिवार को कलेक्टर से मुलाकात कर आयुक्त की मनमानी की शिकायत की।
25 मार्च को पास हुआ था संकल्प
महापौर ने कलेक्टर को बताया कि 25 मार्च 2026 को हुई सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 54(2) के तहत आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को पद से तत्काल हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसके बाद आयुक्त को पद पर बने रहने, बिल पास करने या सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं है।
‘बिल पास करना अनियमितता की श्रेणी में’
महापौर का आरोप है कि प्रस्ताव पारित होने के बावजूद आयुक्त लगातार ठेकेदारों के बिल पास कर रहे हैं, जो आर्थिक अनियमितता की श्रेणी में आता है। गत दिनों एमआईसी की बैठक में आयुक्त को हटाने के संकल्प को दोबारा पारित किया गया।
शासन को नहीं भेजी संकल्प की कॉपी
महापौर नीरज पाल ने कहा कि सामान्य सभा में पास संकल्प की कॉपी शासन को भेजी जानी थी, लेकिन आयुक्त ने सूचना तक नहीं दी और कॉपी दबा दी। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि शासन को मामले की सूचना दें और संकल्प की कॉपी भेजें।
जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इस दौरान निगम सभापति गिरवर बंटी साहू भी मौजूद रहे। बैठक में एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, साकेत चंद्राकर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू और लाल चंद वर्मा शामिल हुए। जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी कलेक्टर से चर्चा की गई।