भिलाई में सावन का सैलाब: देवेंद्र यादव की कांवड़ यात्रा में उमड़े हजारों शिवभक्त


भिलाई/ सावन के पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। शिवनाथ नदी से देवबलौदा के प्राचीन शिव मंदिर तक निकली इस यात्रा में भिलाई-दुर्ग सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी में स्नान और जलाभिषेक से हुई। विधायक देवेंद्र यादव कांवड़ में पवित्र जल लेकर पैदल देवबलौदा के लिए रवाना हुए। मार्ग में नागरिकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

देवबलौदा पहुंचकर विधायक ने सपत्नीक डॉ. श्रुतिका ताम्रकार यादव के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अर्चना की।

डीजे पर भक्ति गीत, आकर्षक झांकियों और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय रहा।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और भाईचारे का पर्व है।