हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। खमतराई क्षेत्र में 4 साल पुराने प्रेम संबंध के शक में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को पानी भरे खेत में डुबो दिया। खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह हुआ खुलासा
4 अगस्त 2026 को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो गले पर दबाव के निशान मिले। शव की पहचान नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन, 19 वर्ष, निवासी सिया रेसीडेंसी, एमएमआई अस्पताल के पीछे के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम और साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि पहले युवती के मुंह में दुपट्टा ठूंसा गया, फिर उसी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई और शव को पानी में डुबो दिया गया। इस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 751/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
प्रेमी निकला हत्यारा
जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी करण तांडी, 23 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर पर संदेह जताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि 4 साल पहले इंस्टाग्राम से दोनों की दोस्ती हुई थी जो प्रेम में बदल गई। दोनों करीब 6 महीने साथ भी रहे थे। बाद में नंदिनी उससे अलग रहने लगी थी। इसी को लेकर आरोपी उसके चरित्र पर शक करने लगा था।
3 अगस्त की शाम करीब 6 बजे नंदिनी उससे मिलने डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंची थी। वहां अन्य युवकों से संबंध को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने पहले दुपट्टा मुंह में ठूंसा, फिर गला घोंटा और हत्या पक्की करने के लिए सिर पानी में डुबो दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया था।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।