हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। मुस्कान मित्र फाउंडेशन दुर्ग द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन भवन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक मंडल एवं संस्था की महिला सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी सदस्यों की उन्नति व प्रगति की कामना के साथ किया गया।
संस्था द्वारा इस अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता, एकल नृत्य, युगल नृत्य को, समूह नृत्य तथा मिस्टर मुस्कान एवं मिसेज मुस्कान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक के रूप में दिशा वर्मा, ममता धीवर एवं श्रीमती वर्षा तुरकाने उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे एकल नृत्य (महिला वर्ग) – प्रथम – कोमल साहू, द्वितीय – राबिया एकल नृत्य (पुरुष वर्ग) – प्रथम – हुकुमदास मानिकपुरी, द्वितीय – ताम्रध्वज देवांगन युगल नृत्य – प्रथम – कृष्णा नायक एवं जानकी साहू, द्वितीय – हुकुमदास मानिकपुरी एवं उमा महाशब्दे मिस्टर मुस्कान – प्रहलाद कश्यपमिस/मिसेज मुस्कान – प्रथम – रेशमी ठाकुर, द्वितीय – जीजा सोनी
समूह नृत्य में कृष्णा नायक डांस ग्रुप एवं माया कौशल ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण कृष्णा नायक डांस ग्रुप द्वारा भगवान कृष्ण पर आधारित समूह नृत्य रहा, जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए इसके अलावा “संदेशे आते हैं” देशभक्ति गीत पर सैनिकों को सम्मानित करते हुए भावुक प्रस्तुति दी गई, वहीं “हवन करेंगे” गीत पर चन्द्रभूषण साहू, अशोक राजपुरिया, योगेश पांडे, कृष्णा नायक सहित अन्य सदस्यों ने मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा महिला समूह द्वारा संभाली गई, जिसमें सुषमा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, संध्या चन्ददशी, नयनतारा सिन्हा, कोमल साहू, राशि कदम, उमा महाशब्दे, मंगला मंगले एवं शबीना की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक चन्द्रभूषण साहू, अध्यक्ष अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ताम्रकार, सचिव राजेश गुप्ता, सहसचिव महेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन योगेश पांडे ने किया।