हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिवस पर शनिवार को राजीव भवन दुर्ग में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह ऐतिहासिक रहा। जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा था कि कांग्रेस भवन पूरी तरह खचाखच भर गया और परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाइक रैली से हुआ स्वागत
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के दुर्ग पहुंचने पर मालवीय नगर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर ढोल नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय स्वागत हुआ। पटेल चौक से विशाल काफिला राजीव भवन पहुंचा, जहां पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने नारों और तालियों के साथ स्वागत किया।

भूपेश बघेल का संदेश लेकर पहुंचे चैतन्य बघेल
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शामिल होना था, लेकिन आकस्मिक दिल्ली प्रवास के कारण वे नहीं आ सके। उनकी ओर से चैतन्य बघेल और पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री बघेल का शुभकामना संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया।
वरिष्ठ नेताओं ने की संगठन की सराहना
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राकेश ठाकुर ने कम समय में संगठन को नई ऊर्जा दी है। हजारों कार्यकर्ताओं का स्वेच्छा से आना उनके प्रति विश्वास और प्रेम का प्रमाण है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि राकेश ठाकुर के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। कांग्रेस भवन में किसी जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर इतना बड़ा आयोजन पहली बार हुआ है। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि राकेश ठाकुर ने सदैव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया है। पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और आज की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है।

राकेश ठाकुर बोले: यह कांग्रेस परिवार की एकजुटता का उत्सव
अपने आभार वक्तव्य में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह, सम्मान और विश्वास दिया है वह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह जन्मदिन व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस परिवार की एकजुटता का उत्सव है। उन्होंने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिया।
100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
जन्मदिन के अवसर पर 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में दुर्ग शहर अध्यक्ष धुराज बाकलीवाल, भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, रिसाली महापौर शशि सिन्हा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिला, ब्लॉक, मंडल और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, महामंत्री राजीव गुप्ता, महेंद्र वर्मा, पुकेश चंद्राकर, शमशीर कुरैशी, योगिता चंद्रकार, कमलेश साहू, संतोष बाफना, शिवकुमार वर्मा, अशोक साहू, मोहन साहू, नासिर खोखर, जामवंत गजपाल, देवेंद्र देशमुख, पुष्पा यादव, राजेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। पूरे समय कांग्रेस भवन में उत्साह और जोश का वातावरण रहा। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
