जीवनसाथ एप के माध्यम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


00 आरोपी रोहित यादव के द्वारा प्रार्थीया से कुल 1,67,000 रूपये की किया था ठगी,
00 केसीजी पुलिस की त्वरित कार्यवाही
00आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमांड पर,

खैरागढ़ : जीवनसाथी एप में प्रार्थीया ने जून 2026 में अपने नाम से आईडी बनाई थी।। जीवनसाथी एप के माध्यम से प्रार्थीया का आरोपी रोहित यादव से परिचित हुआ था।। बातचीत के दौरान आरोपी रोहित यादव द्वारा प्रार्थीया से शादी करूंगा कहकर ब्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो प्राप्त कर ब्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो को वायरल कर दूंगा कहकर डरा धमकाकर प्रार्थीया से फोन पे के माध्यम से 06 जुलाई को कुल 1,67,000 रूपये ठगी करने पर प्रार्थीया द्वारा शनिवार 08 अगस्त को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 308(2), 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम तैयार करआरोपी रोहित यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।। आरोपी द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर सोमवार 10 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया।। आरोपी रोहित यादव को न्यायालय पेश किया गया।। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया।।
उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ एवं सायबर सेल केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।।