हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैगरागढ़ : आगामी त्यौहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।।
पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर गुंडा, निगरानी बदमाश एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, उन्हें थाना बुलाकर समझाईश देने तथा आवश्यकता अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आदतन बदमाशों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर आगामी त्यौहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद, मारपीट, उपद्रव अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहने की सख्त समझाईश दी गई संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि वे कानून का पालन करें तथा त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि में शामिल न हों।। साथ ही उन्हें पूर्व आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन-यापन करने हेतु प्रेरित किया गया।।

जिले में सतत निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
जिला पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं त्यौहार आयोजन स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।। आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, तथा आवश्यकता अनुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है, कि आगामी त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने, उपद्रव करने अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।।
केसीजी पुलिस की अपील
जिले के नागरिक आगामी त्यौहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं।। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।।
