हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था एवं समाजसेविका शानू मोहनन का होगा सम्मान
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 31 मई 2026, रविवार को ‘इम्पैक्ट इंडिया समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में देशभर के 100 अग्रणी एनजीओ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये संगठन वास्तविक रूप से सामाजिक परिवर्तन और सुधारवादी आंदोलन के शिल्पकार हैं।
शानू मोहनन होंगी सम्मानित
स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण में प्रेरणा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती शानू मोहनन को इंदौर में सम्मानित किया जाएगा।
समारोह का स्थान व समय
सम्मान समारोह 31 मई को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रीतमलाल दुआ ऑडिटोरियम एवं आर्ट गैलरी, महावीर एम्पायर, 10 आरएनटी मार्ग, रीगल चौराहा, साउथ तुकोगंज, इंदौर-452001 में आयोजित होगा।
संस्था सदस्यों ने दी बधाई
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों डॉ. हंसा शुक्ला, राकेश नेमा, अभिलाषा मिश्रा, प्रदीप भट्टाचार्य, प्रीति परगनिहा, विजया पुष्पा चौहान, सोनम गुप्ता, भारती बेन, खुशबू सिंग, सुनंदा चंद्राकर, पप्पू चंद्राकर आदि ने श्रीमती शानू मोहनन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।