हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। सतयुग जागरण फाउंडेशन भिलाई द्वारा आयोजित गणेश उत्सव समिति, सड़क 38 सेक्टर-4 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी द्वारा 18 अगस्त 2026 को भूमिपूजन कर इस वर्ष के गणेश उत्सव की तैयारियों की शुरुआत की गई।
नई कार्यकारिणी घोषित
समिति की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया:
अध्यक्ष: प्रशांत पांडेय
कार्यकारी अध्यक्ष: एलके खाड़े
युवा अध्यक्ष: आलोक मिश्रा
उपाध्यक्ष: मनमोहन सिंह, बिंदेश्वरी साहू
सचिव: किरण वैद्य, राजेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा
सह सचिव: ओम प्रकाश साहू
कोषाध्यक्ष: संदीप राठौर, विशाल सिंह
संरक्षक: रिंकू साहू, विनोद चौधरी, आशीष पांडेय, आशीष राजपूत, सुमित द्विवेदी

भूमिपूजन के साथ हुई शुरुआत
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आज सड़क 38 सेक्टर-4 स्थित पूजा स्थल पर भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
युवा अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भी गणेश उत्सव को धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन उत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।