हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर, सुपेला, भिलाई में जनस्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई को निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ संजय गोयल और डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को लीवर संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना है। साथ ही रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना भी शिविर का मुख्य लक्ष्य है।
आधुनिक मशीन से होगी लीवर की जांच
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर अभिजीत जैन की निगरानी में आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन से लीवर की जांच की जाएगी। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा। फाइब्रोस्कैन जांच से बिना चीर फाड़ के लीवर में फैटी लिवर, फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
रक्तदाताओं का होगा सम्मान
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया जाएगा। रक्तदान से थैलेसीमिया, दुर्घटना और ऑपरेशन के मरीजों को जीवनदान मिलता है।
अस्पताल प्रबंधन की अपील
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं। लीवर की जांच कराएं और रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
कैसे करें संपर्क
रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रामनगर, सुपेला में संपर्क कर सकते हैं। शिविर 1 जुलाई को सुबह से अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।
डॉ संजय गोयल ने कहा कि डॉक्टर्स डे सेवा का दिन है। हम चाहते हैं कि लोग बीमारी को शुरुआत में ही पहचान लें और स्वस्थ जीवन जिएं। रक्त की एक यूनिट भी किसी का जीवन बचा सकती है।