हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर/भिलाई, । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सहायक रहे केके चंद्रवंशी के घर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी।
सूत्रों के अनुसार ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से दो ठिकानों – रायपुर के कमल विहार कुरुद में SDM के भाई के निवास और भिलाई तीन की विश्व बैंक कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंची।

टीम दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया।

फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही जांच का कारण स्पष्ट हो सकेगा।