हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद, दुर्ग इकाई द्वारा सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। दिनभर चले आयोजनों में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, वृक्षारोपण और संस्कार संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
कांति दर्शन महाविद्यालय में हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन
कार्यक्रम का शुभारंभ कांति दर्शन महाविद्यालय, भिलाई में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह से हुआ। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का चरण प्रक्षालन कर, आरती उतारी, तिलक लगाया और गुलाब पुष्प भेंट कर सम्मान किया। गुरु-शिष्य परंपरा का यह दृश्य सभी को भावविभोर कर गया।
भारत विकास परिषद, दुर्ग इकाई के अध्यक्ष तुलसी सोनी और सचिव डॉ. लक्ष्मी वर्मा ने सभी गुरुजनों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। गुरुजनों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप देते हुए परिषद के सदस्य प्रभाक ठाकुर ने संस्कृत के मंगलमय श्लोकों का उच्चारण किया। इस अवसर पर विद्यालय और महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत कांति दर्शन महाविद्यालय के डायरेक्टर के. डी. श्रीवास्तव का भी विशेष सम्मान किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में तुलसी सोनी ने परिषद की स्थापना, उद्देश्य और सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण व राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य सुबोध पांडे ने किया।

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कदम संस्था, दुर्ग के संस्थापक अध्यक्ष प्रभुदयाल उजाला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। तभी हमारी वसुंधरा हरी-भरी रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
सूर्य पथ विद्यालय, आदित्य नगर के संचालक राजेश पवार ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण विकसित करने पर बल दिया।
इसके बाद दुर्ग की नवीन आवासीय कॉलोनी भावभूमि परिसर में लायनेस क्लब के साथ संयुक्त वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में समाजसेवी कैलाश बरमेचा, सेवानिवृत्त उप वन मंडलाधिकारी और भावभूमि परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विशेष योगदान
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. प्राची श्रीवास्तव, सुरेश कोठारी, आशीष शर्मा, विकास जायसवाल, संजय कुकड़े, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. शेखर ताम्रकार एवं अजय साहू सहित परिषद के अनेक सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी, परिषद के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अंत में सचिव डॉ. लक्ष्मी वर्मा ने सभी अतिथियों, गुरुजनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।