डौंडी जनपद पंचायत की बैठक हंगामेदार, विधायक प्रतिनिधि ने उठाए कई मुद्दे


डौंडी। जनपद पंचायत सभाकक्ष में साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी और कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने फसल बीमा, राशन कार्ड, एग्रोस्टैक, मूल्यांकन में देरी के मुद्दे जोरशोर से उठाए।

प्रमुख मुद्दे –

  • उपस्वास्थ्य केंद्र: भर्रीटोला में 3 साल से उपस्वास्थ्य केंद्र अधूरा। CGMSC अधिकारी ने बजट अभाव बताया, तो विधायक प्रतिनिधि ने कहा भाजपा सरकार विकास में पैसे की कमी न होने की बात करती है, फिर स्वास्थ्य जैसी सुविधा में बजट क्यों नहीं।
  • एग्रोस्टैक व धान खरीदी: कई मामले राजस्व में पेंडिंग, निराकरण न हुआ तो किसान धान बेचने से वंचित रहेंगे। 2 साल से फसल बीमा राशि पूरी नहीं मिली।
  • राशन कार्ड: जनसंख्या बढ़ रही है तो कार्ड बढ़ने चाहिए, पर सरकार की नीति से कट रहे हैं। हितग्राही परेशान होंगे, बीपीएल योजनाओं से वंचित होंगे। खाद्य अधिकारी ने डौंडी में कार्ड कटने की पुष्टि की।
  • डॉक्टर की वापसी: कुसुमकसा की सदस्य मंजू बैस ने स्थानांतरित डॉक्टर को वापस पदस्थ करने की मांग की। पीयूष सोनी ने CMHO से फोन पर चर्चा की, 10 दिन में वापसी का आश्वासन मिला।
  • नल-जल योजना: आड़ेझर, बिटाल, जाबूडवाही में योजना शुरू न होने से पेयजल संकट। SDO ने पानी का सोर्स नहीं होने की बात कही, तो विधायक प्रतिनिधि ने सवाल उठाया फिर पाइपलाइन क्यों बिछाई। SDO ने पुनः बोर कराने का आश्वासन दिया।
  • आंगनबाड़ी: सुकढ़ीगुहान में स्वीकृत आंगनबाड़ी के लिए NOC जारी हो गई है, जल्द निर्माण होगा।