कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण


जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।।

इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुएकहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई है।। इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पूर्वजों के अदम्य साहस, त्याग, बलिदान और संघर्ष की लंबी गाथा है।।

उन्होंने विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, यातनाएं सहीं, जेल की सलाखों के पीछेवर्षों तक कैद रहे और अनेक कठिनाइयों का सामना किया।। उनके त्याग, दृढ़ संकल्प और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक के रूप में खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं।।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने के साथ ही यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम अपनी स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देंगे।।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति दीगई। साथ ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा, रेणुका रात्रे, देवेस साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।।