हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। जिले में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव थे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुबह प्रथम बटालियन ग्राउंड पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल उनके साथ परेड निरीक्षण में शामिल रहे। परेड के दौरान हर्ष फायर किया गया और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्यों से समां बांधा। विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग को प्रथम, डीपीएस रिसाली को द्वितीय और सेजेस खम्हरिया को तृतीय पुरस्कार मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा को सांत्वना पुरस्कार और श्री शंकरा विद्यालय भिलाई को मास पी.टी. प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
मार्चपास्ट में एनसी सीनियर बालक प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका द्वितीय और रेडक्रॉस तृतीय स्थान पर रहे। परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष प्रथम, सीमा सुरक्षा बल द्वितीय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला तृतीय स्थान पर रही।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष-महिला, नगर सेना, एनसीसी सीनियर-जूनियर और रेडक्रॉस की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। पाइप बैंड और बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, महापौर अलका बाघमार, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, विरेन्द्र सिंह, हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम उत्तम ध्रुव, लवकेश ध्रुव, नगर निगम आयुक्त मोहेन्द्र साहू, मोनिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक, छात्र और नागरिक मौजूद थे।
