मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि


‘उनका निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति’

रायपुर। विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स, रायपुर पहुंचे। वहां उन्होंने डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा से पंडवानी को विश्व पटल पर पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनका निधन प्रदेश की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।