हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र जयदीप साहू ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एशिया-पेसिफिक अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में इतिहास रच दिया है। जयदीप ने एक ही टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व मंच पर गौरवान्वित किया।
यह प्रतियोगिता 4 से 12 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही है।
दोनों कैटेगरी में स्वर्ण
जयदीप ने टूर्नामेंट के पहले चरण में 6 जुलाई को इक्विप्ड कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद दूसरे दौर की क्लासिक (UNEQUIPPED) प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।
इस तरह जयदीप भारत के लिए दोहरा स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
15 साल की मेहनत का नतीजा
जयदीप ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से प्राकृतिक खानपान और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई खिलाड़ी प्रतिबंधित दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन बिना किसी शक्तिवर्धक दवा के सिर्फ देसी पौष्टिक आहार और मेहनत से भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण जीता जा सकता है।
उन्होंने अपने दोनों स्वर्ण पदक भारत के वीर जवानों को समर्पित किए हैं।
पिता कृष्णा साहू बने सारथी
जयदीप की इस सफलता के पीछे उनके पिता और कोच कृष्णा साहू का बड़ा योगदान है। कृष्णा साहू स्वयं अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर, भारतीय टीम के कोच और अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रह चुके हैं। वे विक्रम पुरस्कार, गुंडाधुर पुरस्कार और वीर हनुमान सिंह खेल पुरस्कार से भी सम्मानित हैं।
जयदीप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता जानकी साहू, पिता कृष्णा साहू और पत्नी सोनल साहू को दिया।
वाडा की मौजूदगी से बढ़ा भरोसा
जयदीप ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान वाडा (WADA) द्वारा पदक विजेताओं का डोप टेस्ट किया गया। इससे डोप फ्री खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ा कि फेयर प्ले को निश्चित लाभ मिलता है।
आभार व्यक्त किया
जयदीप ने पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष सतीश कुमार कुदरीली, जनरल सेक्रेटरी पीजे जोसफ, सीजीपीएलए के जी सुरेश, इंद्रजीत सिंह, कैलाश जैन बरमेचा और बीएसपी के खेल विभाग प्रमुख राजेंद्र प्रसाद सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।
उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे के प्रोत्साहन और सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। जयदीप ने भरोसा जताया कि इस उपलब्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन उन्हें शासकीय नौकरी प्रदान करेगी।