भिलाई भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन


जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी रहे मौजूद

भिलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय गुरुवार को भिलाई भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

संगठन महामंत्री साय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और जमीनी स्तर पर मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। दोनों नेताओं ने संगठन महामंत्री का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।